अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्लैक' की हीरोइन आयशा कपूर ने एडम ओबेरॉय संग रचाई शादी, पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग
हाल ही में, 'ब्लैक' फेम एक्ट्रेस आयशा कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय संग शादी रचाई, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए दिखाते हैं।
Ayesha Kapur Got Married: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्लैक' में स्क्रीन शेयर कर चुकीं पूर्व एक्ट्रेस आयशा कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्होंने 22 मार्च 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय संग शादी कर ली है। आयशा ने ब्लैक में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था। लाल चूड़ा, यूनिक नोज रिंग, मांग टीका और एक नेकलेस उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं, उनके दूल्हे राजा एडम व्हाइट शेरवानी, पैंट और पिंक कलर की पगड़ी में अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों में दोनों एक-दम पिक्चर परफेक्ट दिख रहे थे। बता दें कि आयशा अब एक्टिंग की दुनिया छोड़ चुकी हैं। दरअसल, अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया था। अब, वह इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। ये भी पढ़ें: