पंजाब की इस पंचायत ने किया अनोखा एलान, बिना शराब और DJ के शादी करने पर मिलेगा इनाम
पंजाब के बल्लो गांव की पंचायत ने ग्रामीणों को विवाह समारोहों में ज्यादा खर्च न करने के लिए एक नई घोषणा की है।
देश भर में शादी का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, और शादियां बिना डीजे के अधूरी मानी जाती हैं। इसी बीच, बठिंडा पंचायत ने एक अनोखी घोषणा की है। पंचायत के अनुसार, अगर कोई शख्स अपनी शादी बिना शराब और डीजे के करता है, तो उसे 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने बताया कि यह निर्णय शादियों में होने वाली बेवजह की खर्चीली आदतों और माहौल को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। कौर ने बताया कि कई बार शादियों में शराब पीने से लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं। इसके अलावा, डीजे की आवाज से भी कई लोगों को परेशानी होती है। इसलिए इस फैसले का उद्देश्य यह समस्याएं कम करना है।