नए गाने 'वेलवेट फ्लो' की वजह से मुसीबत में फंसे बादशाह, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप
सिंगर-रैपर बादशाह अपने नए गाने 'वेलवेट फ्लो' की वजह से विवादोंं में फंस गए हैं। उनपर पंजाब में एफआईआर दर्ज की गई है। आइए बताते हैं।
पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में, उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, बादशाह पर अपने नए गाने 'वेलवेट फ्लो' में ईसाई धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। अब, बादशाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर शिकायत मिलने के बाद रैपर बादशाह के खिलाफ किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि बादशाह के गाने में 'चर्च' और 'बाइबल' शब्दों का आपत्तिजनक संदर्भों में इस्तेमाल किया गया है, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची। बता दें कि यह शिकायत 'ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी' के प्रतिनिधि इमानुअल मसीह की तरफ से की गई है।