'मेरी विधानसभा में वोट खरीदने का काम शुरू, 1000 रुपये दे रहे': अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट दिए जा रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अभी से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में वोट खरीदने का खेल शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी पार्टी खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट देने का काम कर रही है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इन लोगों ने मेरी विधानसभा में अभी से वोट खरीदने का काम शुरू कर दिया है। खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट कैश दे रहे हैं।" इस आरोप ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है और अब इस पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज़ हो गया है।
क्या है केजरीवाल का आरोप?
अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि उनकी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने वोटरों को पैसे देने का खेल शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी के लोग वोटरों को सीधे पैसे देकर उनका समर्थन हासिल करना चाहते हैं। यह आरोप उस समय आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें नजदीक आ रही हैं और सियासी हलकों में इस तरह के आरोप लगना आम बात हो गई है।ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल आज करेंगे महिला सम्मान योजना की शुरुआत, जानिए कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
केजरीवाल ने अपने आरोप को और मजबूत करते हुए कहा कि यह सब खुलेआम किया जा रहा है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि विपक्षी दल सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनका यह कहना है कि ऐसा कृत्य लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़ता है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।इन लोगों ने मेरी विधान सभा में अभी से वोट ख़रीदने का काम शुरू कर दिया। खुलेआम 1000 रुपए प्रति वोट कैश दे रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 24, 2024