अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान नहीं हैं प्रेग्नेंट? ये है हॉस्पिटल जाने की वजह
हाल ही में, एक्टर अरबाज खान को अपनी पत्नी शूरा खान के साथ हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स फैल गई।
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान व उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान इस समय अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में कपल को एक हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई गईं। इस बारे में उन दोनों में से किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बाद मीडिया ने कपल के प्रेग्नेंट होने की खबरें फैल गई। फैंस ने उन्हें बधाई भी देनी शुरू कर दी। हालांकि, आपको बता दें कि वे किसी मैटरनिटी क्लिनिक में नहीं गए थे, जैसा कि कई मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट नहीं हैं। वे डॉ. राकेश सिन्हा के लेडी हॉस्पिटल फाइब्रॉएड क्लिनिक गए थे। क्लिनिक की बात करें, तो इसके डॉ. राकेश सिन्हा और डॉ. मंजू सिन्हा ने फाइब्रॉएड हटाने और गर्भाशय हटाने में अपनी विशेषज्ञता के लिए दो गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। हालांकि, अरबाज और शूरा के अस्पताल आने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक बात साफ है कि शूरा प्रेग्नेंट नहीं हैं।