अरबाज खान ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कभी-कभी समझा करो'
हाल ही में, एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान ने अपनी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।
पिछले काफी समय से अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शूरा को बीते दिनों बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते देखा गया था। हालांकि, उनमें से अभी किसी ने भी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। अब, हाल ही में अपनी एक आउटिंग के दौरान अरबाज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। डिनर डेट के लिए शूरा ने लॉन्ग स्लीव्स वाली खूबसूरत फ्लोरल मिनी ड्रेस पहनी थी। दूसरी ओर, अरबाज ने बरगंडी कलर की शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पैंट पहनी थी। जब वे अपनी कार में बैठ रहे थे, तो एक फोटोग्राफर ने कहा कि इन्हें जाने दो। इस पर अरबाज थोड़ा मुस्कुराएं और कहा, "आप लोग भी जाने दो।" एक बार जब अरबाज खान ने यह सुनिश्चित कर लिया कि उनकी पत्नी शूरा खान सुरक्षित रूप से कार में बैठ गई हैं, तो वह कार के दूसरी तरफ जाने के लिए वापस लौट आए। हालांकि, कार में बैठने से पहले उन्होंने पैपराज़ी से समझदारी दिखाने की कोशिश करने को कहा। उन्होंने कहा, "कभी कभी समझा करो।" अरबाज की इस छोटी बातचीत को शूरा की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखा जा रहा है।