वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसके नुकसान और हटाने का सही तरीका
वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाना आंखों के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। आइए आपको इसे लगाने की सावधानी और हटाने का तरीका बताते हैं।
आंखों में काजल, आईलाइनर और बिना मस्कारा लगाए मेकअप पूरा नहीं होता है। आंखों को सुंदर बनाने के लिए वैसे तो अलग-अलग तरह के मेकअप और चीजें इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके द्वारा आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रोडक्ट्स आपकी आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इन्हीं में से एक है मस्कारा। आजकल वॉटर प्रूफ मस्कारा ट्रेंड में है, क्योंकि यह पानी से धोने और पसीना आने के बाद भी लंबे समय तक टिका रहता है। हालांकि, यह आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आपको वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाने के नुकसान बताते हैं।