मुल्तानी मिट्टी टैनिंग दूर कर स्किन को पहुंचाए ठंडक, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यहां हम आपको टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल और उसके अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
गर्मियों में तेज धूप में बाहर निकलना किसी सिर दर्द से कम नहीं होता है। हालांकि, अगर आप बाहर जा रही हैं, तो स्किन का डल होना और टैन होना लाजमी है। इसके अलावा, गर्मी में स्किन पर जलन और घमौरिया भी हो जाती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप गर्मियोंं में स्किन पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाते हैं, तो यह टैनिंग तो दूर करता ही है, साथ ही स्किन को ठंडक भी देता है।
ये भी पढ़ें:
स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे
बता दें कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ सनबर्न ही नहीं हटाती है, बल्कि स्किन के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होती है। आइए आपको मुल्तानी मिट्टी के स्किन के लिए ढेर सारे फायदों के बारे में बताते हैं।- स्किन की जलन और सूजन को दूर करे
- त्वचा की गंदगी निकालकर नेचुरली डिटॉक्सीफाई करे
- टैनिंग को कम कर स्किन की रंगत को निखारे
- त्वचा को मुलायम बनाए
- त्वचा की खुष्की दूर कर त्वचा में नमी बनाए रखे