अपूर्वा मखीजा को घर छोड़ने के लिए किया गया मजबूर, धमकी भी दी गई, बोलीं- 'जब तक मैं...'
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के करीब 2 महीने बाद अपूर्वा मखीजा ने अपना पहला वीडियो शेयर किया है और अपनी आपबीती सुनाई है। आइए आपको बताते हैं।
'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी उपस्थिति के बाद से ही विवादों में बनी हुई हैं। इस कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। हालांकि, इसके बाद जब वह पेरिस में सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, तो एक बार फिर वह विवादों में फंस गईं। खैर, अब वह इंडिया वापस आ गई हैं और इन विवादों के बाद उन्हें जिस तरह से परेशान किया गया, उस पर खुलकर बात की है। अपूर्वा के लेटेस्ट वीडियो को 'टिल आई से इट इज़' से शेयर किया गया है। इसमें अपूर्वा मुखीजा ने अपने पिछले अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "जीवन में कई बार, लोग आपको बताएंगे कि सब कुछ खत्म हो गया है। मैं 17 साल तक एक ऐसे घर में रहती थी, जो कभी घर जैसा नहीं लगता था। मैंने उस घर में बहुत सारी रातें बिना सोए रोई हूं, मैंने खुद को नुकसान पहुंचाया है जिनके निशान अभी तक हैं। उस समय, हर दिन मुझे लगता था कि सब कुछ खत्म हो गया है।" अपूर्वा मुखीजा ने बताया कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया था, जिससे वह शादी करना चाहती थीं, लेकिन एक दिन उसने अपना हाथ उठा दिया था। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें गाली देते थे, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन शब्दों का क्या मतलब है।