'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने GF रितिका चौहान संग रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें
फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने 30 अप्रैल 2025 को अपने गर्लफ्रेंड रितिका चौहान संग शादी रचाई। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
'बिग बॉस 17' फेम पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ते हुए शादी कर ली है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में अपने करीबी दोस्तों के बीच अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान संग सात फेरे लिए, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दूसरी ओर, उनकी खूबसूरत दुल्हन रितिका रेड कलर के हैवी लहंगे में रॉयल दिख रही थीं। इसमें गोल्डन एंड सिल्वर धागों का काम था। कुंदन हार, चंकी झुमके, मांग टीका, लाल चूड़ा और कलीरे सहित उनकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। हालांकि, शादी काफी हद तक प्राइवेट थी, लेकिन मेहमानों में कुछ खास नाम भी देखे गए। 'बिग बॉस 17' की पूर्व प्रतियोगी आयशा खान भी शादी में दिखाई दीं। इसके अलावा, शादी में अनुराग के अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे।