अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लंच डेट पर गईं अनन्या पांडे, दोस्त सुहाना खान भी दिखीं साथ
हाल ही में, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ लंच डेट एंजॉय की। उनके साथ सुहाना खान भी थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस वक्त अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। खैर, फिल्म की सफलता के बाद अनन्या पांडे ने अपने और अपने दोस्तों के लिए कुछ वक्त निकाला और लंच डेट पर गईं। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको भी थे। अपनी लंच डेट के लिए अनन्या ने बेहद सिंपल लुक अपनाया था। उन्होंने बेबी ब्लू कलर टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी। इस लुक में अनन्या हमेशा की तरह क्यूट और सुंदर लग रही थीं। लाइट मेकअप और खुले बाल उन्हें कूल लुक दे रहा था। सुहाना की बात करें, तो वह व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में अच्छी लग रही थीं। वहीं, लॉकर व्हाइट टी-शर्ट के साथ खाकी पैंट में नजर आईं।