'फुले' के विरोध के बीच अनंत महादेवन ने ब्राह्मणों से मूवी देखने का किया अनुरोध, बोले- 'पहले फिल्म देखें, फिर राय बनाएं'
हाल ही में, फिल्म 'फुले' के निर्देशक अनंत महादेवन ने ब्राह्मणों से अनुरोध किया है कि वे राय बनाने से पहले फिल्म जरूर देखें।
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'फुले' इस समय काफी विवादों में बनी हुई है। एक तरफ जहां ब्राह्मण समाज इसका विरोध कर रहा है, वहीं फिल्ममेकर्स किसी भी तरह मूवी को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माता अनंत महादेवन ने ब्राह्मणों से अनुरोध किया कि वे कोई भी राय बनाने से पहले फिल्म जरूर देखें। बता दें कि ब्राह्मणों को कहना है कि फिल्म में उनकी गलत छवि पेश की गई है। इसके साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए नियमों के बारे में बात करते हुए कहा, "वह शायद जरूरत से ज्यादा सतर्क थे और उनके पास कुछ सिफारिशें थीं, कुछ बदलाव थे जो वह चाहते थे कि हम करें। लेकिन इन बदलावों के बावजूद फिल्म की असल कहानी और प्रभाव में कोई कमी नहीं हुई। हमने सभी नियमों का पालन किया। हम थोड़े संवेदनशील हो गए हैं। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों से किसी को आपत्ति होगी, लेकिन फिर भी हमें नियम के अनुसार उसमें बदलाव करना पड़ा। पर फिर भी इससे फिल्म का प्रभाव कम नहीं हुआ।''