आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी अनजान महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज
हाल ही में, एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक अनजान महिला घुस गई, जिसे अब गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
बीते दिनों सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अलग-अलग लोगों के जबरन घुसने की खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब, बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला के घुसने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उस पर घर में जबरदस्ती घुसने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि महिला ने संगीता को बताया कि 6 बजे उनकी आदित्य के साथ मीटिंग है। वहीं, जब कुछ समय बाद अभिनेता घर लौटे, तो उनकी हाउस हेल्प संगीता ने उन्हें दुबई महिला के बारे में बताया, तो आदित्य ने बताया कि वह उस महिला को नहीं जानते। शिकायत के मुताबिक, फिर महिला एक्टर के करीब आने की कोशिश करने लगी, तो संगीता ने उससे बाहर जाने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो फिर घर के मैनेजर सहित अन्य मैनेजर को बुलाया गया और पुलिस को जानकारी दी गई।