जैस्मिन भसीन को 'छपरी' कहने पर ट्रोल हुए थे अली गोनी, अब ट्रोल्स को दिया जवाब
हाल ही में, एक्टर अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को छपरी बोलने पर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं।
टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों रिलेशन में आने से पहले दोस्त थे। हालांकि, रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में आने के बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। तब से दोनों साथ हैं। फिलहाल, उनके फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हाल ही में अली गोनी ने जैस्मिन को मजाक में छपरी कह दिया था। इस वजह से अली काफी ट्रोल भी हुए थे। हालांकि, अब अली ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। इसके जवाब में अली ने कई लाफिंग इमोजीस एड किए और जैस्मिन को टैग किया। इसके साथ अली ने लिखा, “ये फनी नहीं है।” इस पोस्ट को जैस्मिन ने भी रीशेयर किया और कमेंट में लिखा, “लेकिन ये फनी होना चाहिए था।” हालांकि, यह साफ जाहिर है कि दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे, लेकिन नेटिजंस को यह पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने Reddit पर उनकी खूब आलोचना की और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी गर्लफ्रेंड का अपमान करने के लिए उन्हें ट्रोल किया और उन्हें 'रेड फ्लैग' कहा। ये भी पढ़ें: