अली गोनी-जैस्मिन भसीन लिव-इन में रहने के लिए हैं तैयार, 5 साल से कर रहे हैं डेटिंग
हाल ही में, टीवी की मशहूर जोड़ी अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने साथ में रहने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नया घर भी लिया है।
Jasmine Bhasin-Aly Goni: जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी जगत के मशहूर कपल हैं, जो रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के समय से एक साथ हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब, करीब 5 साल डेट करने के बाद दोनों लिव-इन में रहने की प्लानिंग बना रहे हैं। बता दें कि अली और जैस्मिन को स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' में एक साथ देखा गया था। दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था। हालांकि, पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन 'बिग बॉस 14' में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया था और अब उन्हें रिलेशनशिप में रहते हुए 5 साल से ज्यादा हो गए हैं। फिलहाल, फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। ये भी पढ़ें: