Alta Designs: चैत्र नवरात्रि में लगाएं ये खूबसूरत आलता, इस ट्रिक से आसानी से बनेगा डिजाइन
चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर चल रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है।
Alta Designs: चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर चल रहा है, और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि में, विशेष रूप से महिलाएं सोलह श्रृंगार करके मां दुर्गा की पूजा करती हैं, जिसमें आलता, जिसे महावर भी कहा जाता है, शामिल है। भारतीय संस्कृति में पैरों को आलता से सजाने की एक पुरानी परंपरा है। आलता न केवल आपके पैरों की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि इसे लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। खासकर नवरात्रि के दौरान, लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए महिलाएं अपने पैरों पर सुंदर आलता डिजाइन बनाकर देवी दुर्गा को समर्पित इस त्योहार को और भी खास बनाती हैं। यदि आपको भी अपने पैरों पर आलता लगाना पसंद है, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत और आधुनिक डिजाइन लेकर आए हैं। आप पहले कांटे और चम्मच का उपयोग करके अपने पैरों के किनारों पर सुंदर आलता डिज़ाइन बना सकती हैं, और फिर कॉटन बड्स की सहायता से पैरों के बीच में आलता से फूल बना सकती हैं। महावर का यह डिज़ाइन बनाने में जितना सरल है, देखने में उतना ही आकर्षक भी लगेगा। अगर आपको अपने पैरों पर भरा हुआ आलता पसंद है, तो आप पहले आलता से किनारों पर बॉर्डर बना सकती हैं और फिर एक पतले ब्रश की मदद से उसे आधुनिक रूप दे सकती हैं। इस तरह के डिज़ाइन भी आपके पैरों की सुंदरता को और बढ़ा देंगे। ये भी पढ़ें :