उपचुनाव की तारीख में बदलाव: अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा-'टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे'
यूपी में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा-'टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे!'
By-election: यूपी, पंजाब और केरल में अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। त्योहारों की वजह से भारतीय चुनाव आयोग (election commission of india) ने उपचुनाव की तारीख को बदल दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए हमला बोला है।
BJP ने चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदलने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव करना चाहिए। बता दें कि बीजेपी ने ही मांग की थी कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराया जाए। ये भी पढ़ेंः यूपी, पंजाब र केरल में 13 नवंबर को नहीं होंगे उपचुनाव, जानें वोटिंग की नई तारीख
अखिलेश यादव ने क्या बोला
अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके हुए लिखा, ''टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी।'' ''दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोजगारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोजगार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी खत्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। ये भाजपा की पुरानी चाल है : हारेंगे तो टालेंगे।'' https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1853385055386890373राजनीतिक पार्टियों ने की थी तारीख बदलने की मांग
कांग्रेस और बीजेपी समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनान आयोग से उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी। राजनीतिक पार्टियों का कहना था कि अगर 13 नवंबर को वोटिंग हुई, तो त्योहार की वजह से कम मतदान हो सकते हैं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख को 13 नवंबर से बदलकर 2 नवंबर कर दिया। हालांकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।BJP ने सौंपा था ज्ञापन
BJP ने चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदलने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव करना चाहिए। बता दें कि बीजेपी ने ही मांग की थी कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराया जाए।