अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का 8वां जन्मदिन, हर साल नोटबंदी के दिन करते हैं सेलिब्रेट
अखिलेश यादव हर साल बड़े चाव से नोटबंदी के दिन खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकाारी दी और बीजेपी पर नोटबंदी को लेकर हमला बोला।
आज नोटबंदी को पूरे 8 साल हो गए। आज के ही दिन 2016 में पूरे देश में रात आठ बजे के बाद से नोटबंदी (note bandi) लागू हो गई थी। लोग नोटबंदी के कारण बैंक के बाहर लाइन लगाकर पूराने नोटों को बैंक में जमा करा रहे थे। ऐसे ही किसी बैंक के बाहर एक गर्भवती महिला लाइन में लगकर पैसे जमा करा रही थी, तभी उसकी कोख में पल रहा बच्चा इस दुनिया में कदम रखने को बेताब था। बैंक की लाइन में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद इस बच्चे का नाम खजांची ( khajanchi) रखा गया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (akhilesh yadav) खजांची का जन्मदिन हर साल बड़े चाव से मनाते हैं। इस साल भी अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यलय में खजांची का जन्मदिन मनाया। जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद जानकाारी दी और बीजेपी पर नोटबंदी को लेकर जमकर हमला बोला। बता दें कि जब नोटबंदी हुई उसी बीच 2 दिसंबर 2016 को कानपुर देहात की एक गर्भवती महिला ने बैंक की लाइन में एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम अखिलेश यादव ने खजांची रखा है। जब नोटबंदी हुई थी तो उस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी। नोटबंदी की याद दिलाने के लिए अखिलेश यादव हर साल खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद देशभर के बैंको के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइने लगी नजर आने लगी थी। हर कोई कामकाज छोड़ बैंक के बाहर पैसे जमा कराने के लिए लाइन में लगा नजर आ रहा था। ये भी पढ़ेंः अब हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समोसा पार्टी का किया आयोजन, जानें क्यों?