'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच रेप केस में फंसे एजाज खान, धर्म बदलकर शादी करने का किया था वादा
रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच एजाज खान रेप केस में फंस गए हैं। हाल ही में, उन पर धर्म बदलकर शादी का झांसा देने और रेप का आरोप लगा है।
उल्लू ऐप पर अभिनेता एजाज खान द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' इस समय विवादों में फंसा हुआ है। दरअसल, शो पर अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप है। इसके चलते शो के होस्ट एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को समन जारी किया गया है। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने ऐप के मैनेजर का बयान भी दर्ज किया है। इस बीच, एजाज नई मुश्किल में फंस गए हैं। इसके बाद से उल्लू ऐप पर प्रसारित किए जा रहे इस शो के लेकर बवाल मच गया और शो को बंद करने की मांग उठने लगी। खैर, अब शो बंद हो गया है और सारे एपिसोड्स भी हटा लिए गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ऐप को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने के लिए समन भेजा था। इसके लिए ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को आयोग के सामने 9 मई को पेश होना है। ये भी पढ़ें: