'कान्स 2025' में साड़ी पहनकर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, मांग में लगे सिंदूर से तलाक की अफवाहों पर लगाया ब्रेक
हाल ही में, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2025 में शानदार एंट्री की और अपने 'भारतीय नारी' लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया।
'कान्स फिल्म फेस्टिवल' एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बिना हो जाए, यह संभव नहीं हैं। एक्ट्रेस साल 2002 से कान्स में लगातार रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा रही हैं। कान्स 2025 में भी ऐश्वर्या अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची और अपने लुक से हमेशा की तरह हर किसी का ध्यान खींच लिया। हालांकि, इस बार ऐश्वर्या का लुक काफी अलग था, क्योंकि इस बार ऐश्वर्या ने कोई गाउन नहीं, बल्कि एक साड़ी पहनी थी। बता दें कि पिछले काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में सब कुछ ठीन न होने की खबरें चल रही हैं। हालांकि, उन दोनों में से अभी किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये भी पढ़ें: