पहलगाम हमले के बाद नेटिज़ेंस ने फवाद खान-वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल को बॉयकॉट करने की करी मांग
पहलगाम में हुए चौंकाने वाले आतंकवादी हमले ने सभी को स्तब्ध कर दिया। आतंकवादियों ने लगभग 28 पर्यटकों को मार डाला।
Boycott Abir-Gulaal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चौंकाने वाले आतंकवादी हमले ने सभी को स्तब्ध कर दिया। आतंकवादियों ने लगभग 28 निर्दोष पर्यटकों को मार डाला। घटना के बाद से, सोशल मीडिया पर लोग इस जघन्य अपराध के खिलाफ गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और अन्य कई बॉलीवुड हस्तियों ने हमले की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन सबके बीच, आने वाली फिल्म अबीर गुलाल भी सवालों के घेरे में आ गई है। नेटिज़ेंस अब फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं।
Still in favor of Pakistani actors in Indian cinema? Are we still going to allow movies like Abir Gulaal to be made in India with Pakistani actors? #PahalgamTerrorAttack #Kashmir #Pahalgam
— Avi Nash (@avinashpattnaik) April 23, 2025