पहलगाम अटैक के बाद सरकार ने बैन की फवाद खान की 'अबीर गुलाल', चल रही थी बायकॉट की मांग
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में बैन कर दी गई है।
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले राज ठाकरे के नेतृत्व वाली 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' (मनसे) ने भारत में फवाद की फिल्म की रिलीज का विरोध किया था और अब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित 'अबीर गुलाल' 9 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर अहम भूमिका में हैं। हालांकि, अब फिल्म को इंडिया में बैन कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: