8 साल बाद टीवी पर हाईएस्ट एक्टर बनकर वापसी कर रहा यह स्टार, एक दिन की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद केलकर 8 साल बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह मोटी फीस ले रहे हैं।
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक का सफर तय किया है और अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसे ही एक एक्टर हैं शरद केलकर। शरद न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी आवाज के लिए भी मशहूर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों के लिए डबिंग भी की है। शरद 8 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं और वह भी सबसे महंगे एक्टर बनकर। जी हां, खबरों की मानें, तो ‘तुम से तुम तक’ में लीड रोल प्ले करने के लिए शरद प्रति दिन का लगभग 3.5 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। अपनी इस फीस के साथ शरद ने अनुपमा फेम रूपाली गांगुली और जेठा लाल यानी दिलीप जोशी तक को पीछे छोड़ दिया है।