भारत के बाद अफगानिस्तान भी दिखाएगा सख्ती, पाकिस्तान की प्यास पर लगेगा पानी का ताला!
दक्षिण एशिया में पानी को लेकर सियासी और रणनीतिक जंग तेज हो गई है। भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की प्यास पर लगाम कसने की तैयारी में जुट गया है। तालिबान सरकार अपने यहां की नदियों पर बड़े पैमाने पर बांध बनाने की योजना बना रही है, जिससे पाकिस्तान को मिलने वाले पानी के प्रवाह को रोका जा सके।
तालिबान का बड़ा कदम, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं
भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने की खबरों के बाद अब अफगानिस्तान ने भी उसी राह पर कदम बढ़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव बलूच कार्यकर्ता मीर याब बलूच ने दावा किया है कि तालिबान पाकिस्तान में जाने वाले पानी पर रोक लगाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने इसे ‘नापाकिस्तान’ के पतन की शुरुआत बताया है।कुनार नदी पर बनेंगे बांध, जनरल मुबीन ने किया दौरा
बलूच कार्यकर्ता मीर याब के मुताबिक, तालिबान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल मुबीन ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने संभावित बांध निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। यह वही क्षेत्र है जहां से बहने वाली कुनार नदी सीधे पाकिस्तान में प्रवेश करती है और वहां की खेती के लिए जीवनदायिनी मानी जाती है।Patriots , 2025 This is the beginning of the end of NaPakistan.@hyrbyair_marri @narendramodi After Bharat, now Afghanistan is preparing building dams to cut the flow of its water to NaPakistan. Taliban regime's army Gen. Mubin visited the Kunar area and inspected the dam and… https://t.co/QpXE8PXJLB pic.twitter.com/RK9xbSkFr4
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) May 19, 2025