गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बेटे जुनैद खान के साथ पूर्व पत्नी रीना दत्ता को मिलने पहुंचे आमिर खान
आमिर खान पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपना 60वां जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया।
Aamir khan: आमिर खान पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपना 60वां जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया। उन्होंने मीडिया के लिए एक पार्टी रखी और उनसे अपनी निजी और कामकाजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें कीं। आमिर शुरू से ही मीडिया के साथ काफी दोस्ताना रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में काफी खुलकर बात की है। अपने 60वें जन्मदिन पर उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाकर सबको चौंका दिया। यह खबर उनके प्रशंसकों और मीडिया के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज थी। सभी लोग त्यौहार और महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक साथ मनाते हैं। अब आमिर को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के घर पर देखा गया। जिसके वीडियो इनेर्नेट पर वायरल हो रहा है।