आमिर अली के साथ 14 साल की उम्र में ट्रेन हुई थी छेड़छाड़, बोले- 'किसी ने पीछे से टच किया और..'
हाल ही में, एक्टर आमिर अली ने खुलासा किया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ ट्रेन में छेड़छाड़ हुई थी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
आमिर अली टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं, जो 'एफआईआर' जैसे टीवी शो के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बचपन में हुए हैरेसमेंट का खुलासा किया और बताया कि इसका उन पर क्या प्रभाव पड़ा। आमिर अली ने साझा किया कि वह पहली बार ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, जब उन्हें अजनबी लोगों ने गलत तरीके से छुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को बचाने के लिए अपना बैग पास रखना शुरू कर दिया था, लेकिन एक दिन किसी ने उनके बैग से किताबें चुरा ली थीं। उन्होंने खुलासा किया कि तब उन्होंने फैसला किया कि वह फिर कभी ट्रेन से जर्नी नहीं करेंगे। आमिर के शब्दों में, "जब मैं ट्रेन से जर्नी कर रहा था, तो मुझे लोगों ने गलत तरीके से छुआ। इसके बाद मैंने ट्रेन में यात्रा करना बंद कर दिया था। मैं 14 साल का था। फिर मैंने अपना बैग अपनी पीठ के पास नीचे की तरफ रखना शुरू कर दिया। फिर, एक दिन किसी ने मेरे बैग से किताबें चुरा लीं और मैं सोचने लगा, 'किताबें कौन चुराता है?' और मैंने फैसला किया कि मैं ट्रेन में यात्रा नहीं करूंगा।"