मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड
70th National Film Awards: आज विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हो रहा है, जहां भारत की माननीय राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू, 70वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित कर रही हैं।

अवॉर्ड सेरेमनी में साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी को उनकी फिल्म 'कांतारा' के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला। यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस समारोह में कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं, जैसे करण जौहर, नीना गुप्ता और मिथुन चक्रवर्ती।
प्रमुख विजेताओं की सूची
बेस्ट एक्टर: ऋषभ शेट्टी को उनकी शानदार फिल्म कांतारा के लिए यह सम्मान मिला। बेस्ट एक्ट्रेस: नित्या मेनन को फिल्म थिरुचितरुबलम के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस: मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।