भारत में पैर पसार रहा है HMPV वायरस, देशभर में आ चुके हैं अब तक इतने मामले
भारत में एचएमपीवी वायरस का नया मामला सामने आया है। असम में 10 महीने का बच्चा एचएमपीवी पॉजिटिव पाया गया है, बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चीन से भारत पहुंचा एचएमपीवी वायरस अब देश में तेजी से पैर पसार रहा है। अब असम में सिर्फ 10 महीने का बच्चा एचएमपी वायरस का पहला केस सामने आया है। असम के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के लखीमपुर में 10 महीने के एक बच्चे को एचएमपीवी पॉजिटिव पाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में धीरे-धीरे ये वायरस पैर फैला रहा है और खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
असम में 10 महीने का बच्चा एचएमपीवी पॉजिटिव
असम के लखीमपुर में 10 महीने के एक बच्चे के एचएमपीवी पॉजिटिव मिलने के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को लेकर सक्रियता बरती है और बच्चे को डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एडमिट कराया है। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चा खतरे से बाहर है और उसकी हालात स्थिर हैं।STORY | 10-month-old detected with HMPV, first case this season in Assam: Officials READ: https://t.co/vgMrsMbZnC pic.twitter.com/Ez5JPLwKdw
— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2025