जब नम आखों से अपने बड़े भाई 'रतन' को विदाई देने आए छोटे भाई जिमी टाटा, देखें वीडियो
रतन टाटा के निधन पर उनके भाई जिमी टाटा ने मुंबई के NCPA ग्राउंड पर उन्हें अंतिम विदाई दी। जिमी टाटा, जो रतन टाटा से सिर्फ़ दो साल छोटे हैं, मुंबई के कोलाबा में रहते हैं और शादी नहीं की है।
उद्योगपति और टाटा संस के चेयर मैन रतन टाटा को मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम विदाई देने वाले को तांता लगा हुआ था। हर कोई रतन टाटा के अंतिम दर्शन करना चाहता था, लेकिन सबकी निगाहें उस समय ठहर गई जब जिमी टाटा अपने बड़े भाई रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। गुरुवार को जब रतन टाटा अपने अंतिम सफर पर निकले तो उन्हें अंतिम विदाई देने उनके 84 साल के भाई जिमी टाटा भी पहुंचे। वीलचेयर पर आए जिमी के चेहरे पर दु:ख की लकीरें साफ देखने को मिल रही थी। अपनी कांपती हाथों से किसी का सहारा देते हुए वह अपने भाई के पार्थिव शरीर तक पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जिमी को बिजनेस से भी कोई खास लगाव नहीं है। वह मोबाइल और टीवी भी नहीं रखते। लेकिन उनके पास देश-दुनिया की पूरी जानकारी होती है। इसके लिए वह अकबार का सहारा लेते हैं। वह टाटा ग्रपु के ट्रस्ट के ट्रस्टी और कई कंपनियों के बोर्ड के मेंबर हैं। बता दें कि बुधवार रात रतन टाटा ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। जिसके बाद गुरुवार को मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के NCPA ग्राउंड में रखा गया। जहां रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए भारी तादाद में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई राजनेता, उद्योगपति, खेल जगत के खिलाड़ी समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। ये भी पढ़ेंः रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, वर्ली श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
#WATCH | Jimmy Naval Tata, brother of Industrialist Ratan Tata leaves after paying last tributes to Ratan Tata in Mumbai. pic.twitter.com/VLKl2pCgmV
— ANI (@ANI) October 10, 2024