Women's Day Special: जानें करमजीत की कहानी, जो परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए पति संग चलाती हैं ट्रक
'महिला दिवस' के मौके पर हम आपको पंजाब की ट्रक ड्राइवर करमजीत की स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी इंस्पायरिंग है।
International Women's Day: महिला अपने आप में काफी सशक्त होती है। हालांकि, रूढ़िवादिता के चलते महिला एक चार-दिवारी में बंद होकर रह जाती है। इससे उनकी क्षमताएं, प्रतिभा और कला बस घर के काम-काज यानी चूल्हा-चौका करते हुए ही खत्म हो जाती है। कई महिलाएं तो ऐसी हैं, जो घर से बाहर निकलने के बारे में भी नहीं सोच पाती हैं। ऐसे में सच कहें तो महिलाओं को अपनी शक्तियों का एहसास ही नहीं होता। बता दें कि करमजीत पंजाब के बठिंडा की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम गगनदीप है, जो एक ट्रक ड्राइवर हैं। पति-पत्नी दोनों साथ में ट्रक चलाते हैं। हाल ही में, कपल को ट्रक के साथ राजस्थान के जिले बांसवाड़ा में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के बाहर कतार में खड़े देखा गया था, जहां हर कोई करमजीत को ट्रक रिवर्स करते देख चौंक गया। वैसे, यहां यह बताना जरूरी है कि ट्रक चलाना आसान नहीं होता और इसकी ड्राइविंग थोड़ी अलग होती है। ऐसे में करमजीत बताती हैं कि उन्होंने ट्रक चलाना अपने पति से ही सीखा है। पहले उन्हें इसे चलाते हुए थोड़ा डर लगा था, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया। अब, वह आसानी से ट्रक चला लेती हैं। वह आगे बताती हैं कि वह लगातार चार घंटे तक गाड़ी चला लेती है। वहीं, अगर गाड़ी में माल ज्यादा भरा हो, तो ट्रक को तिरपाल ढककर उसे जब रस्सों से बांधना होता है, तो वह यह काम भी कर लेती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि आमतौर पर ट्रक और ट्रोले चलाना पुरूषों का काम है, लेकिन करमजीत ने यह साबित किया है कि महिलाएं भी यह काम कर सकती हैं और जब बात अपने परिवार को चलाने की हो, तो एक महिला कभी पीछे नहीं हटती और अपने पति के साथ बराबर की जिम्मेदारी निभा सकती है। https://www.youtube.com/watch?v=cerEHgItCVg यह भी पढ़ें: