जानें कौन थे एक्टर मनोज भारतीराजा? जिनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

हाल ही में, तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का महज 48 की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

Update: 2025-03-26 10:32 GMT
Manoj Bharathiraja: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। दरअसल, पॉपुलर एक्टर मनोज भारतीराजा का 25 मार्च 2025 को महज 48 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनकी अचानक मृत्यु की खबर से फिल्म और राजनीति जगत में शोक की लहर है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से लेकर दिग्गज सितारों कमल हासन और खुशबू सुंदर तक ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज की सिम्स अस्पताल में ओपन-हार्ट सर्जरी हुई थी और वह घर पर ही ठीक हो रहे थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्हें हार्ट अटैक हो गया। बता दें कि मनोज भारतीराजा का परिवार फिल्ममेकिंग से जुड़ा हुआ है। आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

मशहूर फिल्ममेकर भारतीराजा के बेटे थे मनोज भारतीराजा

बता दें कि मनोज भारतीराजा मशहूर फिल्म निर्माता भारतीराजा के बेटे थे। उनका जन्म 11 सितंबर 1976 को तमिलनाडु के थेनी में हुआ था। भारतीराजा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय निर्देशक हैं और उन्हें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले मनोज ने साउथ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में थिएटर कला सीखी थी।

मनोज भारतीराजा का करियर

एक्टर बनने से पहले मनोज भारतीराजा ने साल 1995 में फिल्म 'बॉम्बे' में मणिरत्नम को असिस्ट किया था। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म 'ताज महल' थी, जो उनके पिता ने डायरेक्ट की थी। इसके बाद वह 'कडल पुक्कल' (2001), 'एली अर्जुन' (2002), 'अन्नाकोडी' (2013) और 'बेबी' (2015) जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। लगभग 20 वर्षों तक एक्टिंग करने के बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया और 2023 में फिल्म 'मार्गाज़ी थिंगल' को डायरेक्ट किया।

मनोज भारतीराजा की पत्नी व बच्चे

मनोज भारतीराजा के परिवार के बारे में बात करें, तो उन्होंने मलयालम एक्ट्रेस नंदना से की थी। उनकी मुलाकात 2005 में फिल्म 'साधुरियां' के निर्माण के दौरान हुई थी। नवंबर 2006 में मनोज और नंदना ने शादी कर ली थी। कपल की दो बेटियां अर्थिका और मथिवादानी हैं।
मनोज भारतीराजा की असामयिक मृत्यु ने उनके फैंस को भी सदमे में पहुंचा दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ये भी पढ़ें:

Similar News