जानिए कौन है नोएल टाटा, जिन्हें टाटा ट्रस्ट्स का बनाया गया नया चेयरमैन
रतन टाटा के निधन के बाद, उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को सर्वसम्मति से टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन चुना गया है। नोएल टाटा पिछले 40 सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं और समूह की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
रतना टाटा के देहान्त के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है। शुक्रवार को मुंबई में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से नोएल टाटा को इस पद के लिए चुना गया। वहीं टाटा समूह से संबंध रखने वाला पारसी समुदाय भी यही चाहता था कि टाटा ट्रस्ट्स की जिम्मेदारी किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दी जाए जिसका उपनाम टाटा हो। इस लिहाज से भी नोएल टाटा सही चुनाव थे। नोएल टाटा का ट्रेंट लिमिटेड, जो टाटा समूह का खुदरा (रिटेल) विभाग है में उनका नेतृत्व विशेष रूप से उल्लेखनीय है। नोएल टाटा ने 11 साल से अधिक समय तक ट्रेंट के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवा की और कंपनी को ₹2.8 लाख करोड़ की खुदरा बाजार का दिग्गज बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया। जहां उन्होंने कंपनी का कारोबार $500 मिलियन से बढ़ाकर $3 बिलियन से अधिक कर दिया। नोएल को उनके रणनीतिक कौशल के लिए जाना जाता है। 2014 से ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में कंपनी के शेयरों में पिछले एक दशक में 6,000% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वे टाटा समूह के वैश्विक व्यापार, विशेष रूप से खुदरा और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय क्षेत्रों में अपने रणनीतिक नेतृत्व के लिए भी जाने जाते हैं। एक समय था जब नोएल को टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए चुना गया था। लेकिन बाद में यह पद उनके साले साइरस मिस्त्री को मिल गया। लेकिन मिस्त्री ज्यादा दिन तक इस पद पर नहीं रहे। मिस्त्री ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा खाफी विवादास्पद रहा। जिसेक बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया।