व्हाट्सएप (whatsapp) अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर ही गूगल सर्च का इस्तेमाल कर सकेंगे।
पहले ये फीचर Beta वर्जन के लिए निकाला गया
बता दें कि शुरुआती दौर में वाट्सएप (whatsapp update) ने ये फीचर Beta वर्जन के लिए निकाला है। जिसका एक्सेस सिर्फ Beta यूजर्स को दिया है। इस बात की जानकारी Wabetainfo द्वारा दी गई है। फिलहाल सभी टेस्टिंग पूरी होने के बाद दी ही इसे स्टेबल वर्जन में जारी किया जाएगा।
क्या है इस फीचर का नाम
इस नए फीचर का नाम Search Images On The Web है। अभी ये फीचर वाट्स बीटा एंड्रॉयड 2.24.23.13 पर आया है। जिसकी हेल्प से यूजर्स उनको मिलने वाली किसी भी इमेज को सीधे ऐप से गूगल पर सर्च में जाकर सर्च कर सकेंगे। जिससे वे उस इमेज की ऑथेंसिटी चेक कर पाएंगे। बता दें ये जानकारी Webetainfo ने दी है। इस वेबसाइट का काम वाट्सएप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करना है।
वाट्सएप का ये फीचर कैसे काम करेगा?
Wabetainfo ने इसके बारे में पूरी और सही जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने यूजर्स के लिए एक स्क्रीनशॉट्स भी साझा किया है। शेयर स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, वाड्सएप पर जो भी इमेज आएगा उसे यूजर्स सीधे गूगल पर खोज सकेंगे। इसके लिए उस तस्वीर को चैट में ओपेन करना होगा। इमेज ओपेन करने के बाद चैट में ऊपर में मौजूद तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। जिसको बाद वहां एक नया ऑप्शन Search on Web खुलेगा। जिसके बाद इमेज सर्च को कंफर्म करना होगा और उस पर क्लिक करना होगा। https://twitter.com/WABetaInfo/status/1853589343371190334
एक और फीचर लेकर आने वाला है वाट्सएप
बता दें कि इसके अलावा वाट्सएप एक और फीचर लेकर आ रहा है। जिसका नाम Custom List है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप को एक लिस्ट में एड कर सकेंगे। यह फीचर जल्द ही एन्ड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः