वक्फ बिल पर JPC बैठक में तीखी बहस, TMC सांसद कल्याण बनर्जी हुए चोटिल, लगे 4 टांके
संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की वक्फ बिल पर हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से बहस के दौरान चोटिल हो गए।
वक्फ बिल को लेकर मंगलवार को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी चोटिल हो गएं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के अभिजीत गंगोपाध्याय और कल्याण बनर्जी के बीच वक्त बिल को लेकर बहस के दौरान ये हादसा हुआ। https://twitter.com/ANI/status/1848654479761273033 जानकारी के मुताबिक जेपीसी की बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसी दौरान कल्याण बनर्जी ने पानी की कांच की बोलत को उठाई और मेज पर फोड़ दिया। बोतल टूटने के कारण कांच के टूकड़े उनके हाथों में लग गए, जिससे गलती से उन्हें ही चोट लग गई। इस घटना के बाद बैठक को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। चोट की वजह से बनर्जी को चार टांके लगे हैं। बाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और AAP नेता संजय सिंह के साथ उन्हें वापस बैठक कक्ष में जाते हुए देखा गया। ये भी पढ़ेंः उदित राज ने चीफ जस्टिस पर कसा तंज, कहा-'काश मस्जिद के लिए भी प्रार्थना की होती'