Wankhede Stadium: IND vs NZ सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई पुलिस को मिली धमकी...
Wankhede Stadium: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच आज वानखेड़े में खेला जाना है. मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा. इस मैच को देखने के लिए फैंस भी पूरी तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो फैंस को परेशान कर सकती है. आज के मैच से पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है. आइए जानते हैं क्या है ये मैसेज... करोड़ों फैन्स (Wankhede Stadium) जिस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह वक्त अब नजदीक आ गया है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब कुछ घंटों बाद एक दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले मुंबई पुलिस को खबर मिली है कि इस मैच में खलल डालने की तैयारी की जा रही है. जिहा, मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश है. ऐसी धमकी ट्विटर के जरिए मुंबई पुलिस को दी गई है. धमकी देने वाले शख्स ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को एक फोटो टैग करते हुए बंदूक, हैंड ग्रेनेड और गोलियां दिखाई हैं। इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम के बाहर अपनी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. जिसमें स्टेडियम के अंदर जाने वाले सभी लोगों की सख्ती से जांच की जाएगी. आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.
मुंबई पुलिस को मैसेज मिला
Mumbai Police say, "An unidentified person posted a threat message to Mumbai Police on X (formerly Twitter) that a nefarious incident would be executed during the India vs New Zealand at Wankhede Stadium today. Strict vigilance is being done in the area around the stadium and…
— ANI (@ANI) November 15, 2023