Visa Free Entry: दुनिया के इन 62 देशों में बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट...
Visa Free Countries list for Indian Passport Holders: भारतीय पासपोर्ट की ताकत दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में जारी एक नई रैंकिंग के मुताबिक, भारत का पासपोर्ट (Indian Passport) दुनिया में 80वें स्थान पर आ गया है। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) की ताकत इतनी है कि भारतीय बिना वीजा के 62 देशों में जा सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) के मुताबिक पाकिस्तान की हालत खस्ता हो गई है. क्योंकि, उनका पासपोर्ट नीचे से चौथे नंबर पर आता है. भारतीय बिना वीजा के मशहूर देशों में जा सकते हैं। दुनिया में 6 देश ऐसे हैं जिनके पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
रैंकिंग में किस देश का पासपोर्ट किस नंबर पर...
अफगानिस्तान का पासपोर्ट (Passport) सबसे नीचे आता है. इसके नागरिक बिना वीज़ा के सिर्फ 28 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा सीरिया के लोग 29 देशों में और इराक के लोग 31 देशों में जा सकते हैं. नीचे से चौथे स्थान पर रहने वाले पाकिस्तानी बिना वीज़ा के 34 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। दुनिया में सबसे खराब रैंकिंग वाले देशों में नेपाल, फिलिस्तीन, सोमालिया, यमन, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और लीबिया शामिल हैं।आइए जानते हैं भारतीय किन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं...
- अंगोला
- बारबाडोस
- भूटान
- बोलीविया
- ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
- बुस्र्न्दी
- कंबोडिया
- केप वर्डे द्वीप
- कोमोरो द्वीप
- कुक द्वीपसमूह
- ज़िबूटी
- डोमिनिका
- अल साल्वाडोर
- इथियोपिया
- फ़िजी
- गैबन
- ग्रेनेडा
- गुयाना बिसाऊ
- हैती
- इंडोनेशिया
- ईरान
- जमैका
- जॉर्डन
- कजाखस्तान
- कैनिया
- किरिबाती
- लाओस
- मकाओ (एसएआर चीन)
- मेडागास्कर
- मलेशिया
- मालदीव
- मार्शल द्वीपसमूह
- मॉरिटानिया
- मॉरीशस
- माइक्रोशिया
- मोंटेसेराट
- मोज़ाम्बिक
- म्यांमार
- नेपाल
- नियू
- ओमान
- पलाऊ द्वीप
- कतर
- रवांडा
- समोआ
- सेनेगल
- सेशल्स
- सेरा लिओन
- सोमालिया
- श्रीलंका
- संत किट्ट्स और नेविस
- सैट लुईसा
- सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
- तंजानिया
- थाईलैंड
- तिमोर
- चल देना
- त्रिनिदाद और टोबैगो
- ट्यूनीशिया
- तुवालू
- वानुअतु
- ज़िम्बाब्वे