Vijay Sethupathi Viral Video: व्हीलचेयर पर वोट डालने गई महिला के साथ विजय सेतुपति ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Vijay Sethupathi Viral Video: साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति जो कि फैंस के दिलो पर राज करते हैं, लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर एक्टर पहुंचे। जिसके बाद वहां उन्हें कई फैंस भी मिले, इस दौरान उनकी मुलाकात व्हीलचेयर पर बैठी एक बुजुर्ग महिला से होती है जो कि वोट देने आई थी। इन्हें देखें एक्टर इनके फैन हो गए है। सोशल मीडिया पर बुजर्ग महिला और विजय सेतुपति का वीडियो वायरल हो रहा है।
विजय सेतुपति ने जीता फैंस का दिल
वायरल वीडियो में एक्टर विजय सेतुपति व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला के पैर छूते, आशीर्वाद मांगते और उनसे हाथ मिलाया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के साथ सेल्फी भी ली। जिसके बाद बुजुर्ग महिला बेहद खुश हो गई, वीडियो में गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पैरों में एक्टर ने हवाई चप्पल पहनी है। वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, उनका सिंपल लुक भी बहुत जबरदस्त लग रहा है।#vijaysethupathi 🤗🥰💖💥#Respectful #makkalSelvan pic.twitter.com/aXAY9tsAJO
— SIVA SK ʰʸᵖᵉᵈ ᶠᵒʳ ᵐᵃʰᵃʳᵃʲᵃ 🤴 (@SIVA_SK_SK_07) April 19, 2024