अनंत अंबानी की तरह 'वनतारा' शुरू करना है? जानिए जंगल के कानून की पूरी ABCD
PM मोदी ने जामनगर में 'प्रोजेक्ट वनतारा' का उद्घाटन किया। आम नागरिक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है या नहीं, जानिए कानून और नियम।
Vantara Project: PM नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन की पहल 'प्रोजेक्ट वनतारा'(vantara) का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट संकटग्रस्त और लुप्तप्राय जानवरों के बचाव, इलाज और पुनर्वास के लिए समर्पित है। बता दें कि वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से ज्यादा जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण में रखा गया है। लेकिन क्या कोई आम नागरिक भी ऐसा प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है? इसके लिए क्या नियम और कानून हैं? आइए जानते हैं।
वनतारा (vantara zoo) प्रोजेक्ट क्या है?
प्रोजेक्ट वनतारा रिलायंस फाउंडेशन (vantara jamnagar gujarat) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य संकटग्रस्त और लुप्तप्राय जानवरों को बचाना, उनका इलाज करना और उन्हें पुनर्वास देना है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी कैंपस के 3000 एकड़ के ग्रीन बेल्ट में स्थित है। यहां (vantara zoo) 43 प्रजातियों के 2000 से अधिक जानवरों को रखा गया है, जिनमें फ्लेमिंगो, कछुए और सरीसृप जैसी दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं।#WATCH | Reliance Foundation announces Vantara - a comprehensive Animal Rescue, Care, Conservation and Rehabilitation programme, the first of its kind in India.
Anant Ambani says "We started the wildlife rescue center building in the peak of COVID...We've created a jungle of 600… pic.twitter.com/OoWh9HWsU8 — ANI (@ANI) February 26, 2024