‘पूरा जिला, राज्य और देश...’ बेटे के शतक पर भावुक हुए पिता, संजीव सूर्यवंशी ने कही दिल की बात
Vaibhav Suryavanshi Century: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। 14 साल की उम्र में वैभव का यह शतक न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस अवसर पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ के प्रति विशेष आभार जताया है।(Vaibhav Suryavanshi Century) वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने वैभव के हुनर को पहचाना और लगातार उसे अवसर प्रदान करते रहे। उनकी दूरदृष्टि और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
हम राहुल द्रविड़ सर...
संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि हम राहुल द्रविड़ सर के भी आभारी हैं, जिन्होंने वैभव की प्रतिभा को पहचानकर राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका दिया। वैभव ने अपने खेल से दुनिया को दिखा दिया कि बिहार की मिट्टी में कितनी प्रतिभा छिपी है। बिहार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम सभी परिवारजन और पूरे बिहारवासी इस उपलब्धि से गर्वांवित हैं। वैभव के पिता ने सभी शुभचिंतकों से आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वैभव इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखे, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का नाम रोशन करे और बिहार को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाता रहे। हम सब उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।Vaibhav Suryavanshi on the sacrifices of his parents. 🥹❤️
- Vaibhav said, "whatever I'm today, it's only because of my parents". ❤️ pic.twitter.com/BrgrTadEIQ — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 29, 2025