इंसानियत शर्मसार! मंगेतर के सामने गैंगरेप, 5 हजार में छोड़ी लड़की, 8 दरिंदे सलाखों के पीछे!
Uttar Pradesh Crime news: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही शर्मानक मामला सामने आया है। कासगंज में जो वारदात घटी है उसने सभी को शर्मसार तो किया ही है, बल्कि इस बात की भी तस्दीक की है कि मानवता का पतन दिन पर दिन हो रहा है। दरअसल, एक महिला अपने मंगेतर संग जिले की हजारा नहर पर स्थित नदरई एक्वाडक्ट पिकनिक प्वाइंट घूमने आई थी। आरोप है कि 8 दरिंदे महिला को जबरन एक कमरे में घसीट कर ले गए और उसका गैंगरेप कर दिया। इतना ही नहीं उसके मंगतेर की कमरे के बाहर पिटाई भी की गई। (Uttar Pradesh Crime news) इस मामले में अब पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है, बाकी तीन अभी भी फरार हैं।पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने कहा, "आरोपी लड़की को हजारा नहर पर बने एक कमरे में खींचकर ले गए। बाहर उसके मंगेतर को मारते हुए धमकाते रहे, जबकि अंदर एक-एक करके सभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।