Uttar Pradesh: ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया सुसाइड, जाते-जाते सुसाइड नोट में सीएम योगी आदित्यनाथ से की अपील
Uttar Pradesh: योगी जी के राज्य उत्तर प्रदेश के 'आगरा' से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने खुदखुशी कर ली है। और सुसाइड करने के बाद एक सुसाइड नोट भी पीछे छोड़ा है। ये खबर आग की तरह फैल रही है। दोनों बहनों का नाम एकता (38) और शिखा (32) बताया गया है। ये पूरी खबर विस्तार से जान लीजिए। आपको बात दें कि आगरा के प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने फांसी खा ली। ये खबर आगरा के जगनेर की है।
क्या बोली पुलिस ?
एसीपी खेरागढ़ (Uttar Pradesh) महेश कुमार का कहना है कि, "आधी रात जिला पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्माकुमारी संस्था में दो बहनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस तुरंत पहुंची और शवों को मोर्चरी भेज दिया गया। सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिले हैं। उन्हे बरामद कर लिया गया है। नोट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों ने बताया है कि उनकी मौत के लिए संस्था के एक सदस्य समेत चार लोग जिम्मेदार हैं...पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्यवाही की जाएगी"#WATCH | Agra, UP: ACP Kheragarh Mahesh Kumar says, "At midnight, the district police received the information that in Brahmakumari institution two sisters have died by suicide. The police arrived immediately and the bodies were sent to the mortuary. Suicide notes and mobile… pic.twitter.com/wmGgzTifs3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 11, 2023