क्या अब राजनीति में कदम रखने वाला है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानें किस पार्टी ने दिया महाराष्ट्र चुनाव लड़ने का ऑफर
उत्तर भारतीय विकास सेना नाम से एक राजनीतिक पार्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष ने लॉरेंस को भगत सिंह बताते हुए उसकी तारीफ की है।
गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लगातार सुर्खियों में है। वहीं, इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने मामले में उसका और उसके गैंग का नाम सामने आता रहा है। लेकिन अब लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक राजनीतिक पार्टी ने ऑफर दिया है। ये भी पढ़ेंः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत क्यों हासिल नहीं कर पा रही मुंबई पुलिस? ये भी पढ़ेंः सलमान खान के अलावा ये हैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगे पार्टी के अध्यक्ष ने पत्र में आगे लिखा कि हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं। अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि हम 'उत्तर भारतीय विकास सेना' के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं। हमारी पार्टी भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रही है। आप भी ऐसे मुद्दे का प्रतिनिधत्व करते हैं जो हमारी पार्टी से मेल खाता है। हमें आपकी हां का इंतजार रहेगा।