पिता की पंक्चर दुकान से बेटे ने IAS परीक्षा पास की, परिवार का गर्व और खुशी का पल!
UPSC 2024 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE 2024) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा में 1009 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं। एक-एक कर सबकी कहानियां सामने आने लगी हैं। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के रहने वाले इकबाल अहमद ने UPSC 2024 परीक्षा में सफलता पाई है। उन्हें 998वीं रैंक मिली है। इकबाल अहमद के पिता मकबूल अहमद साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते थे।