UP ATS ने आगरा से ISI के दो जासूसों को धर दबोचा, पाकिस्तान भेज रहे थे गुप्त जानकारी
UP ATS ने आगरा में दो ISI जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो गगनयान और ड्रोन तकनीक से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।
UP ATS ने आगरा जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जासूसों को धर दबोचा है। आरोप है कि ये जासूस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भारत के गगनयान प्रोजेक्ट और ड्रोन तकनीक से जुड़ी गुप्त जानकारी भेज रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक फिरोजाबाद स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत है, जबकि दूसरी आरोपी एक महिला है, जिसने फेसबुक पर 'नेहा शर्मा' नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर जासूसी की थी।
#WATCH | लखनऊ | ADG UP ATS नीलाब्जा चौधरी ने कहा, "एटीएस यूपी और उनकी सहयोगी एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने पाक ISI हैंडलर के साथ विभिन्न गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। इस पर काम करते हुए, हमारी आगरा इकाई ने रविंद्र कुमार से… pic.twitter.com/LLi24lDxt6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025