हमें कुछ नहीं बताया गया! फ्लाइट डायवर्ट पर उमर अब्दुल्ला का फूटा गुस्सा, इंडिगो पर भड़के
Umar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को लेकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद सीएम उमर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशनल अव्यवस्था’ को लेकर तीखी आलोचना की। एक्स पर देर रात पोस्ट में सीएम ने इस घटना पर निराशा जताई। हालांकि उमर अब्दुल्ला को लेकर इंडिगो का विमान रात दो बजे जयपुर से उड़ा और दिल्ली में लैंड किया। (Umar Abdullah) लेकिन इससे पहले उन्होंने लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी थी। जम्मू से निकलने के 3 घंटे बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं एक बजे विमान की सीढ़ियों पर खड़ा हूं और ताजी हवा ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे। उमर अब्दुल्ला ने ताजी हवा के लिए विमान से उतरने के बाद विमान की सीढ़ियों पर खड़े होकर एक सेल्फी भी शेयर की। सीएम अब्दुल्ला समेत फ्लाइट में सवार यात्री आधी रात के बाद जयपुर में विमान में ही फंसे रह गए....इंडिगो ने इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।
सीएम अब्दुल्लाह ने शेयर की फोटो
Delhi airport is a bloody shit show (excuse my French but I’m in no mood to be polite). 3 hours in the air after we left Jammu we get diverted to Jaipur & so here I am at 1 in the morning on the steps of the plane getting some fresh air. I’ve no idea what time we will leave from… pic.twitter.com/RZ9ON2wV8E
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 19, 2025