बरसाना में होली के नाम पर हुड़दंग! तुषार शुक्ला का फूटा गुस्सा – ‘लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स को ही टारगेट क्यों करते हो?’
एक्टर-ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने बरसाना होली में महिलाओं संग अश्लीलता करने वालों की पोल खोली, वायरल वीडियो में कड़ा संदेश दिया।
Holi Misconduct With Womens: होली का त्योहार एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार बांटने का होता है, लेकिन कुछ लोग इस मौके पर भी ऐसी हरकतें करते हैं, जो शर्मसार करने वाली होती हैं। बरसाना की मशहूर लट्ठमार होली के दौरान महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वालों की पोल ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने खोली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने होली का फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करने वालों की करतूतों को उजागर किया है। वहीं तुषार शुक्ला के वीडियो ने बरसाना होली के दौरान महिलाओं के साथ हो रही अश्लील हरकतों को उजागर किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी हरकतों से बचें और त्योहार की पवित्रता को बनाए रखें। सोशल मीडिया पर लोगों ने भी ऐसे लोगों की निंदा की है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। यह भी पढ़ें : 'अगर हम एक हैं तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती', होली के मौके पर CM योगी का संदेश आज है रंगों का पर्व होली, मस्ती के सराबोर में डूब लोग लगाएंगे एक दूसरे को गले