प्रभास जल्द ही करने वाले हैं शादी? अभिनेता की टीम ने वेडिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब इन खबरों पर उनकी टीम ने दी प्रतिक्रिया दी है।
Prabhas rumoured wedding: ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रभास इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि एक्टर जल्द ही हैदराबाद बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। अब, एक्टर की टीम ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। प्रभास की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह 45 की उम्र में भी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं, जिसकी वजह से लोग उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। लंबे समय से ऐसी अटकले थीं कि वह साउथ की दिग्गज अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा इन खबरों से इनकार किया है। ये भी पढ़ें: