नागा साधुओं के बारे में ये 5 बड़ी बातें, जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए!
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि नागा साधु कौन बन सकता है? क्या शादीशुदा लोग भी नागा साधु बन सकते हैं?
Naga Sadhu Facts: प्रयागराज की पवित्र भूमि पर महाकुंभ 2025 (mahakumbh 2025) का शुभारंभ हो चुका है। देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। आज महाकुंभ का दूसरा दिन है और सबसे ज्यादा चर्चा नागा साधुओं की हो रही है। नागा साधु अपनी कठोर तपस्या और जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। कड़ाके की ठंड में भी बिना कपड़ों के गंगा में स्नान करते देख लोग हैरान हैं। श्रद्धालु दूर-दूर से आकर इन साधुओं का आशीर्वाद ले रहे हैं और उनकी तपस्या को नमन कर रहे हैं। महाकुंभ का यह नजारा आस्था, श्रद्धा और परंपराओं का अनोखा संगम पेश कर रहा है। महाकुंभ (Mahakumbh) के दौरान जहां लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं नागा साधु ठिठुरती सर्दी में बिना कपड़ों के नजर आते हैं। नागा साधु परंपरागत रूप से वस्त्र नहीं पहनते और अपने शरीर पर सिर्फ भस्म लगाते हैं। नागा साधु अपने शरीर पर भस्म का लेप लगाते हैं, जो उनके लिए इंसुलेटर का काम करता है। यह भस्म, जो अग्नि से बनाई जाती है, उन्हें ठंडी हवाओं के असर से बचाती है। इसके अलावा, वे अपने खान-पान का भी ध्यान रखते हैं ताकि उनके शरीर में गर्माहट बनी रहे।