Train Accident: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तत्काल एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी गईं।
Kamakhya Express Train Accident: ओडिशा के खुरदा मंडल में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12551) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा पूर्वी तट रेलवे के कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में हुआ। घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या मृत होने की खबर नहीं है।
कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में आज सुबह 12551 बैंगलोर-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं, लेकिन घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी।#Odisha #KamakhyaExpress #Railway #IndianRailway pic.twitter.com/mPWOpf93rk
— Hind First (@Hindfirstnews) March 30, 2025
हादसे की खबर मिलते ही राहत कार्य हुए शुरू
हादसा रविवार सुबह 11:54 बजे हुआ, जब एसएमवीटी बेंगलुरु-गुवाहाटी कमाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) बेंगलुरु से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना खुर्दा रोड डिवीजन में हुई, जो पूर्वी तट रेलवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तत्काल एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी गईं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और इस पर जांच जारी है।ईस्ट कोस्ट रेलवे ने की घटना की पुष्टि
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने भी कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। साथ ही दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं एवं मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।@RailMinIndia pic.twitter.com/4vRdtfYfnD
— East Coast Railway (@EastCoastRail) March 30, 2025