Tesla Jobs In India: मस्क और मोदी की मीटिंग के बाद Tesla ने भारत में शुरू की हायरिंग, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Tesla ने भारत में अपने कदम रखते हुए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कंपनी ने कस्टमर सर्विस और टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
Tesla Jobs In India: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कार कंपनी Tesla की भारत में एंट्री हो चुकी है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही भारत में कंपनी की एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब Tesla ने अपने लिंक्डइन पेज पर भारत में कई नौकरियों (Tesla Jobs In India) के विज्ञापन जारी किए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अपनी भारतीय यात्रा को जल्द ही शुरू करने वाली है।
Tesla ने भारत में शुरू किया रिक्रूटमेंट
दरअसल अभी कंपनी ने भारत में कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें कस्टमर सर्विस, बैक-एंड जॉब और टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। कंपनी मुंबई और दिल्ली में विभिन्न भूमिकाओं के लिए रिक्रूटमेंट कर रही है। इनमें सर्विस टेक्नीशियन और एडवाइजरी जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा, मुंबई में कस्टमर एंगेजमेंट मैनेजर और डिलीवरी ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन:- ऑर्डर ऑपरेशन विशेषज्ञ
- सर्विस टेक्निशियन
- कस्टमर सपोर्ट स्पेशिएलिस्ट
- बिजनेस ऑपरेशंस एनालिस्ट
- सर्विस मैनेजर
- स्टोर मैनेजर
- कस्टमर एंगेजमेंट मैनेजर
- कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइजर
- ऑर्डर ऑपरेशंस स्पेशिएलिस्ट
- इनसाइड सेल्स एडवाइजर
- पार्ट्स एडवाइजर
- टेस्ला एडवाइजर
- डिलीवरी ऑपरेशंस स्पेशिएलिस्ट